Wednesday, June 18, 2025
Homeशिक्षासुधासागर स्कूल के चार विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, राज्य स्तर पर...

सुधासागर स्कूल के चार विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, राज्य स्तर पर हुआ चयन

केकड़ी, 24 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में श्री सुधासागर दिगम्बर जैन विद्या विहार सीनियर सैकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उपप्रधानाचार्य कैलाशचंद शर्मा ने बताया कि महात्मा गांधी राजकीय पायलेट विद्यालय, केकड़ी में आयोजित आशुभाषण प्रतियोगिता में मुस्कान सोनी एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आयुष मीणा ने प्रथम तथा निबंध प्रतियोगिता में कनिका जैन एवं एकल गीत में मिहिका जैन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

राज्य स्तर पर करेंगे प्रतिनिधित्व ये सभी विद्यार्थी आगामी दिनों में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में केकड़ी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। संस्था के अध्यक्ष संजय कटारिया ने कहा कि उपरोक्त प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थियों के बौद्धिक व सृजनात्मक कौशल में अभिवृद्धि होती है। इस उपलब्धि पर सचिव आनन्द सोनी, निदेशक अजय जैन व प्रधानाचार्य एस एन खंडेलवाल ने विद्यार्थियों को बधाई दी है।

RELATED ARTICLES