Thursday, June 19, 2025
Homeक्राइम न्यूजमहिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर...

महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर शुरु की पूछताछ

केकड़ी, 21 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क ): केकड़ी जिलान्तर्गत सरवाड़ थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। तीन-चार जनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार गुरुवार शाम 4 बजे पुलिस को यहां डाई नदी क्षेत्र में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की सूचना मिली। थाना प्रभारी सत्यवान सिंह मीणा पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। यहां बदहवास हालत में मिली महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका उपचार शुरू किया गया।

सरवाड़ पहुंचे पुलिस के उच्च अधिकारी घटना की जानकारी मिलने पर नदी की पुलिया पर लोग एकत्र हो गए। जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचंद्र सिंह, पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच- पड़ताल की। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया दुष्कर्म का है। घटना में लिप्त लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES