Site icon Aditya News Network – Kekri News

दाधीच समाज की साधारण सभा का आयोजन, समाज की नवीन कार्यकारिणी का किया गठन

केकड़ी: दाधीच (दाहिमा) ब्राह्मण पंचायत सभा केकड़ी की बैठक में मौजूद समाजबंधु।

केकड़ी, 25 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): दाधीच (दाहिमा) ब्राह्मण पंचायत सभा केकड़ी की साधारण सभा की बैठक संरक्षक छीतरमल शर्मा एवं पूर्व अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित की गई। बैठक में चुनाव अधिकारी एडवोकेट जगदीश प्रसाद दाधीच द्वारा संस्था के त्रैवार्षिक चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। उपस्थित सदस्यों द्वारा नवीन कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया। जिसमे छीतरमल शर्मा व एडवोकेट बद्री विशाल दाधीच को संरक्षक, हरिप्रसाद शर्मा (मुंशी) को दाधीच समाज केकड़ी का अध्यक्ष, महेश चंद्र शर्मा (अजगरा) व कमल किशोर ईनाणी को उपाध्यक्ष, भारत भूषण दाधीच को सचिव एवं सुरेश चंद्र आचार्य को सहसचिव बनाया गया।

इसी प्रकार नरेंद्र कुमार शर्मा को कोषाध्यक्ष, रोहित त्रिपाठी को सह कोषाध्यक्ष, नंदकिशोर तिवाडी को सांस्कृतिक मंत्री, विनोद कुमार शर्मा को सह सांस्कृतिक मंत्री, प्रियंक दाधीच व अतुल दत्त तिवाड़ी को प्रचार प्रसार मंत्री, विनय दाधीच (नांदसी) को सह प्रचार मंत्री, एडवोकेट जगदीश प्रसाद शर्मा व एडवोकेट सूर्यकांत दाधीच को विधि सलाहकार, अशोक कुमार व्यास व राजेंद्र प्रसाद आचार्य को अंकेक्षक एवं राधेश्याम दाधीच (कंपाउंडर), कृष्ण गोपाल शर्मा, राधा कृष्ण जोशी, सुरेंद्र जोशी, मोहनलाल आचार्य, घनश्याम आचार्य, अनिल दत्त तिवाड़ी व सत्यनारायण जोशी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

केकड़ी: दाधीच नवयुवक मण्डल के नवनियुक्त पदाधिकारीगण।

इसी प्रकार दाधीच नवयुवक मंडल की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें पुरुषोत्तम दाधीच (मुरारी) को अध्यक्ष, विपिन जोशी व दिनेश दाधीच (अजगरा) को उपाध्यक्ष, विनय दाधीच को सचिव, कार्तिक दाधीच को सहसचिव, अंजनी शर्मा को कोषाध्यक्ष, विष्णु दत्त दाधीच (देवल) को सहकोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में आगामी 9 सितंबर 2024 से 11 सितंबर 2024 तक तीन दिवसीय श्री महर्षि दधीचि जयंती धूमधाम से मनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।

Exit mobile version