Site icon Aditya News Network – Kekri News

वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी खो-खो प्रतियोगिता: विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे घनश्याम व कृष्णा; लॉर्ड तिरुपति कॉलेज के लिए गर्व का क्षण

केकड़ी: घनश्याम मेघवंशी व कृष्णा कुमावत (फाइल फोटो)

केकड़ी, 25 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सावर रोड स्थित लॉर्ड तिरुपति कॉलेज के दो विद्यार्थियों का चयन वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी खो-खो प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने के लिए हुआ है। यह उपलब्धि महाविद्यालय व क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। शारीरिक शिक्षक राजंता धाकड़ ने बताया कि बी.ए. प्रथम वर्ष के छात्र घनश्याम मेघवंशी का चयन पुरुष टीम में हुआ है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट आगामी दिनों में एस.आर.टी.एम. यूनिवर्सिटी नांदेड़ (महाराष्ट्र) में आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा कृष्णा कुमावत का चयन महिला टीम के लिए हुआ है। महिला वर्ग की यह प्रतियोगिता ए.पी.एस. यूनिवर्सिटी रीवा (मध्यप्रदेश) में आयोजित होगी। दोनों खिलाड़ियों के चयन से महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। महाविद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य व खेल विभाग ने चयनित विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Exit mobile version