Tuesday, February 10, 2026
Homeशासन प्रशासनमुफ्त बिजली योजना से जुड़ने का सुनहरा अवसर: बुधवार को लगेगा शिविर,...

मुफ्त बिजली योजना से जुड़ने का सुनहरा अवसर: बुधवार को लगेगा शिविर, उपभोक्ता करवा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

केकड़ी, 10 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): डिस्कॉम कार्यालय द्वारा आम उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना से जोड़ने के लिए एक विशेष पहल की जा रही है। सहायक अभियंता (वितरण) कार्यालय में कल 11 फरवरी 2026 (बुधवार) को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाके अंतर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। सहायक अभियंता मुकेश मीणा ने बताया कि यह शिविर उपखंड कार्यालय के 33/11 केवी जीएसएस पर प्रातः 10:30 बजे से लेकर सायंकाल 04:00 बजे तक आयोजित होगा। शिविर का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक करना व उन्हें योजना का सीधा लाभ पहुंचाना है।

पंजीकरण व आवश्यक जानकारी: शिविर के दौरान विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं का ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) किया जाएगा। इसी के साथ सौर पैनल लगवाने पर मिलने वाली सब्सिडी व अन्य लाभों की जानकारी दी जाएगी तथा योजना से संबंधित तकनीकी शंकाओं का समाधान किया जाएगा। सहायक अभियंता ने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं। शिविर में आकर अपनी छतों पर सोलर पैनल लगवाने के लिए पंजीकरण करवाएं ताकि वे बिजली बिलों में राहत पा सकें व पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे सकें।

RELATED ARTICLES