Tuesday, October 14, 2025
Homeशिक्षाश्री मिश्रीलाल दुबे अकादमी में भव्य दीपावली उत्सव, कक्षा सजावट व सांस्कृतिक...

श्री मिश्रीलाल दुबे अकादमी में भव्य दीपावली उत्सव, कक्षा सजावट व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

केकड़ी, 11 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री मिश्रीलाल दुबे (एम.एल.डी) उच्च माध्यमिक अकादमी में शनिवार को दीपावली के शुभ अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस उत्सव में कक्षा सजावट प्रतियोगिता, आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, महालक्ष्मी पूजन व पुरस्कार वितरण जैसे कार्यक्रमों ने विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत ‘कक्षा सजावट प्रतियोगिता’ से हुई। जिसमें विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने अद्भुत रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार पारीक, प्रधानाचार्या विनीता जोशी व संगीता कुमावत ने निर्णायक के रूप में निरीक्षण किया। प्रतियोगिता में ग्यारहवीं कक्षा ने प्रथम, नौवीं कक्षा ने द्वितीय व सातवीं कक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

यह हुए आयोजन: प्रतियोगिता के बाद विद्यालय परिसर में महालक्ष्मी का विधिवत पूजन व आरती का आयोजन किया गया। जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक शांति से भर दिया। इसके उपरांत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। आचार्य विकास सिंह शक्तावत ने दीपावली के महत्व पर प्रेरक कहानी सुनाकर सभी को त्योहार के मूल संदेश से जोड़ा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन पर कक्षा सजावट प्रतियोगिता के विजेता भैया-बहनों को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन सांस्कृतिक प्रभारी रितिका खींची, भावना दवे व मुरलीधर बारेठ ने किया। अंत में शांति मंत्र के साथ सभी को मिठाई वितरित कर उत्सव का समापन किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने इस आयोजन के माध्यम से छात्रों में सांस्कृतिक मूल्यों और सामूहिक सहयोग की भावना को मजबूत किया।

RELATED ARTICLES