Site icon Aditya News Network – Kekri News

शताब्दी समारोह के उपलक्ष में श्रीराम कथा का भव्य शुभारम्भ, प्रथम दिन निकाली कलश यात्रा

केकड़ी: आर्य समाज की ओर से आयोजित श्रीराम कथा महोत्सव में कथा वांचन करते भवदेव शास्त्री।

केकड़ी, 15 सितम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आर्य समाज के शताब्दी समारोह के उपलक्ष में रविवार को केकड़ी में श्री राम कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य संयोजक एवं प्रधान अशोक आर्य ने बताया कि कथा महोत्सव के तहत सैकड़ो महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। जो बड़ पिपलेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर सदर बाजार, घंटाघर होते हुए आर्य समाज मंदिर दंड का रास्ता पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया।

अच्छे संस्कार देना जरूरी कथा के प्रथम दिवस पर कथावाचक भवदेव शास्त्री ने कहा कि राम कथा का उद्देश्य बच्चों को अच्छे संस्कार देना है। परिवार में सुख शांति समृद्धि पैदा हो, पति-पत्नी में प्रेम हो, इसके लिए राम कथा सुनना आवश्यक है। सत्संग से मनुष्य के जीवन का निर्माण होता है व अच्छे विचारों से मनुष्य अच्छा बनता है। उन्होंने जीवन का उद्देश्य बताते हुए कहा कि हमें सामान्य जीवन नहीं जीना चाहिए। हमें अच्छे विचार सुनकर महान जीवन बिताना चाहिए।

ये रहे मौजूद कथा में चिरंजी लाल सोनी, कैलाश चंद महावर, अशोक कुमार जेतवाल, सत्यनारायण सोनी, रतन पंवार, हेमराज नायक, भागचंद आर्य, मूलचंद महावर, तेजमल पंवार, बजरंग सिकलीगर, कमलेश माली, रघुवीर प्रसाद टेलर, अशोक काबरा, दिलीप सोनी, गणेश सिंह भाटी, राधेश्याम नायक, गोपाल गुर्जर, असीश सैनी, सीमा सोनी, सुनीता सोनी, मीरा सैनी, कंचन सोनी, प्रेम देवी महावर, सोनू, शिवानी, मैना, मंजू आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version