Site icon Aditya News Network – Kekri News

बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए मार्गदर्शन सेमिनार: वक्ता बोले-संस्कारों व अनुशासन से मिलती सफलता की राह

केकड़ी: मार्गदर्शन सेमिनार में अतिथियों के साथ विद्यार्थी।

केकड़ी, 04 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री शक्ति हाई स्कूल में बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए एक मार्गदर्शन सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विषय-विशेषज्ञों व अतिथियों ने विद्यार्थियों को परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संस्था की पूर्व छात्रा व शिक्षिका निशा पारीक ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि धैर्य व निरंतर मेहनत से ही सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। संस्था की प्रिंसिपल राकेश कंवर ने बोर्ड परीक्षार्थियों का तिलक लगाकर व दही-मिश्री खिलाकर अभिनंदन किया तथा उनके उज्जवल भविष्य व अच्छे अंकों की कामना की।

विद्यार्थियों को दिए विशेष टिप्स: कार्यशाला के मुख्य सत्र में संस्था सचिव भवानी सिंह शक्तावत ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए संस्कारों के माध्यम से जीवन की चुनौतियों व परीक्षा के तनाव को प्रबंधित करने के गुर सिखाए। विद्यार्थियों को परीक्षा के विशेष टिप्सभी प्रदान किए गए ताकि वे आत्मविश्वास के साथ बेहतर अंक अर्जित कर सकें। उन्होंने अनुशासन व समय प्रबंधन को परीक्षा की सफलता का आधार बताया।

Exit mobile version