Friday, October 31, 2025
Homeसमाजगुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश उत्सव प्रारंभ, 5 नवंबर को...

गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश उत्सव प्रारंभ, 5 नवंबर को होगा समापन, पुणे के महाराज सुरेश शर्मा दे रहे है प्रवचन

केकड़ी, 30 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सिंधी समाज द्वारा बंजारा मोहल्ला स्थित सिंधी मंदिर में श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 556वां प्रकाश उत्सव बड़े ही धूमधाम व भक्तिभाव से मनाया जा रहा है। सिंधी भ्रात्री मंडल के अध्यक्ष चेतन भगतानी ने बताया कि यह सात दिवसीय प्रकाश उत्सव पुणे से आए महाराज सुरेश शर्मा के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है। प्रकाश उत्सव के क्रम में गुरुवार को गुरु ग्रंथ साहिब जी की स्थापना की गई। इस दौरान “तुम शरणाई आया ठाकुर तुम शरणाई आया” शब्द पर महाराज सुरेश शर्मा ने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि, “हे परमात्मा! मैं तेरी शरण में आया हूं, मेरे हर गुनाह बख्श दो।”

सात दिवसीय विशेष कार्यक्रम: महिला मंडल की ईश्वरी होतचंदानी व सावित्री हरवानी ने संयुक्त रूप से बताया कि सात दिवसीय प्रकाश उत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन विशेष सत्संग का आयोजन किया जाएगा। सत्संग का समय सुबह 5:00 बजे से 6:30 बजे तक एवं शाम को 5:00 बजे से 6:00 बजे तक रखा गया है। यह सत्संग महाराज सुरेश शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। इस दौरान बहन निर्मला बाई की कथा का आयोजन भी किया जाएगा। श्री गुरु नानक देव जी की 556वीं जयंती के अवसर पर 5 नवंबर को इस प्रकाश उत्सव का भक्तिमय वातावरण में समापन होगा।

RELATED ARTICLES