Tuesday, January 20, 2026
Homeशासन प्रशासनहर्षित शर्मा होंगे केकड़ी के पुलिस उप अधीक्षक, पुलिस महानिदेशक ने जारी...

हर्षित शर्मा होंगे केकड़ी के पुलिस उप अधीक्षक, पुलिस महानिदेशक ने जारी किए आदेश

केकड़ी, 11 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): पुलिस महानिदेशक राजस्थान जयपुर ने पुलिस बेड़े में बड़ा फेरबदल करते हुए पुलिस उप अधीक्षक स्तर के 317 अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। पुलिस महानिदेशक यू.आर. साहू द्वारा जारी सूची के अनुसार आरपीएस हर्षित शर्मा केकड़ी के नए पुलिस उप अधीक्षक होंगे। हर्षित शर्मा का स्थानांतरण उप अधीक्षक पुलिस जीआरपी अजमेर से केकड़ी किया गया है।

वर्तमान पुलिस उप अधीक्षक चम्पावत की हुई पदोन्नति वहीं केकड़ी के वर्तमान पुलिस उप अधीक्षक संजय सिंह चम्पावत का स्थानांतरण पदोन्नति के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अभय कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेन्टर अजमेर के पद पर पहले की किया जा चुका है।

RELATED ARTICLES