Saturday, February 28, 2026
Homeचिकित्साग्रामीणों के द्वार पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं: 'स्वस्थ मेला' के तहत होम्योपैथिक शिविर...

ग्रामीणों के द्वार पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं: ‘स्वस्थ मेला’ के तहत होम्योपैथिक शिविर में 124 लोगों का परीक्षण

केकड़ी, 27 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी केकड़ी प्रैक्टिस ऑफ मेडिसिन व सर्जरी विभाग द्वारा अवलम्ब फाउंडेशन व डॉ. लाल पथ लैब के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को बघेरा में नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। “स्वस्थ मेला” अभियान के अंतर्गत आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया व विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। इस शिविर में कुल 124 मरीजों की विस्तृत जांच की गई। शिविर में जोड़ों का दर्द, त्वचा रोग, श्वसन संबंधी समस्याएं, पाचन विकार, एलर्जी, माइग्रेन, महिला रोग व बाल रोगों से संबंधित मरीजों को नि:शुल्क परामर्श व दवाइयां वितरित की गई।

विशेषज्ञ टीम की सेवाएं: शिविर में चिकित्सा प्रभारी डॉ. अंशुल चाहर, डॉ. स्वाति शर्मा व डॉ. साक्षी मेवाड़ा की टीम ने अपनी सेवाएं दी। इस पुनीत कार्य में कम्पाउण्डर वीरेंद्र प्रताप सिंह, प्रकाश जैन व सहायक नौरत बैरवा का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पुनीत आर शाह ने सफल आयोजन पर सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व जरूरतमंद वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण होम्योपैथिक चिकित्सा पहुंचाना है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

RELATED ARTICLES