Monday, July 21, 2025
Homeधर्म एवं संस्कृतिपुष्कर से कावड़ में लाएंगे पवित्र जल, हरियाली अमावस्या के दिन झरनेश्वर...

पुष्कर से कावड़ में लाएंगे पवित्र जल, हरियाली अमावस्या के दिन झरनेश्वर महादेव का करेंगे अभिषेक

केकड़ी, 18 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): यहां सावर मार्ग पर खारी नदी के किनारे स्थित प्राचीन झरनेश्वर महादेव मंदिर में आगामी 24 जुलाई को भव्य जलाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सदारा गांव के कावड़ यात्री पुष्कर से लाए गए पवित्र जल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करेंगे। यह निर्णय शुक्रवार को आयोजित हुई आयोजन समिति की बैठक में लिया गया। यात्रा के संरक्षक कुशल चंद जैन और अध्यक्ष आशाराम कहार ने बताया कि 101 कावड़ यात्रियों का एक दल 20 जुलाई की सुबह सदारा से पुष्कर के लिए रवाना होगा।

24 जुलाई को लौटेंगे कावड़ यात्री: यह दल 24 जुलाई 2025 को हरियाली अमावस्या के शुभ दिन वापस खारी नदी, सदारा पहुंचेगा। इसके बाद सभी कावड़िए झरनेश्वर महादेव मंदिर में पुष्कर के पावन जल से भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। आयोजन समिति की बैठक में कुशल चंद जैन, गोविंद जैन, एडवोकेट रामसिंह राठौड़, आशाराम, धर्मेश, नरेंद्र, विशाल, कुणाल, सोनू, हुकम चंद, रोशन, पप्पू लाल, धर्मेंद्र, रमेश सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES