केकड़ी, 24 दिसंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी लाइफलाइन ब्लड डोनर्स ग्रुप के तत्वावधान में 26 दिसंबर शुक्रवार को राजकीय जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। ग्रुप के संस्थापक सुनील कुमार लौहार व अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि पूर्व ब्लड काउंसलर स्वर्गीय विनोद साहू की स्मृति में आयोजित शिविर में रक्तदान की संपूर्ण प्रक्रिया जिला चिकित्सालय के डॉ. मुनेश गौड़ एवं अनुभवी नर्सिंग स्टाफ की देखरेख में संपन्न होगी। शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रखा गया है।
सेवा का सम्मान: स्वर्गीय विनोद साहू की स्मृति में रक्तदान शिविर 26 दिसंबर को

प्रतीकात्मक फोटो
