Wednesday, October 15, 2025
Homeशिक्षामहिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की महत्वपूर्ण पहल, कॉलेज छात्राओं को...

महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की महत्वपूर्ण पहल, कॉलेज छात्राओं को मिलेगा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

केकड़ी, 04 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक व सशक्त बनाने के उद्देश्य से राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण चार सप्ताह तक चलेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य चेतन लाल रेगर ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में छात्राओं से रानी लक्ष्मीबाई के अदम्य साहस व राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में आत्मनिर्भरता व आत्मरक्षा हर छात्रा के लिए बहुत जरूरी है। यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण योजना की दिशा में सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है।

सर्वांगीण विकास में सहायक: कार्यक्रम प्रभारी माया पारीक ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को शारीरिक व मानसिक रूप से आत्मरक्षा के लिए तैयार करना है। उन्होंने यह भी कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। सह प्रभारी अधिराज सिंह ने पूरे चार सप्ताह के प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत की एवं प्रमुख गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर संकाय सदस्य डॉ. रजनी, मनोज कुमार ढाका, तनु बसवाल व नीलम ने भी छात्राओं को प्रेरित किया।

RELATED ARTICLES