Thursday, June 19, 2025
Homeसमाजशंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर में परमात्मा का विभिन्न मंगल द्रव्य से किया शक्रस्तव...

शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर में परमात्मा का विभिन्न मंगल द्रव्य से किया शक्रस्तव महाअभिषेक, बही भावपूर्ण भक्ति की रसधारा

केकड़ी, 15 सितंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): यहां बघेरा रोड स्थित शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर में रविवार को शक्रस्तव महाअभिषेक का आयोजन किया गया। साध्वी सौम्य प्रभा, साध्वी सौम्या दर्शना, साध्वी अक्षय दर्शना, साध्वी परम दर्शना के पावन सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में रूणिजा मध्यप्रदेश के प्रवीण जैन ने विधिविधान व मंत्रोच्चार के साथ महा​अभिषेक की क्रियाए करवाई। समाज के महिला पुरूषों ने विविध मंत्रों के साथ परमात्मा का विशिष्ट औ​षधियों, रत्न, स्वर्ण, रजत सहित सुंगधित जल एवं मंगल द्रव्यों से महाअभिषेक किया।

केकड़ी: शक्रस्तव महाअभिषेक के दौरान मंदिर में मौजूद साध्वी मण्डल एवं श्रावक श्राविकाएं।

भजनों की बहाई रसगंगा साध्वी परम दर्शना एवं अन्य भजन गायकों ने सुमधुर भजनों की रसगंगा बहाई। उन्होंने सोना रुपाणा कलशे प्रभु ने नवरावो हर्षे…, दीवाना तेरा आया बाबा तेरी नगरी में…, तूने खूब दिया सब भक्तों को अब आज हमारी बारी है… सहित अन्य भजन प्रस्तुत किए गए तो पूरा माहौल भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। महाअभिषेक के दौरान मंदिर परिसर जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

केकड़ी: शंखेश्वर पार्श्वनाथ परमात्मा का शक्रस्तव महाअभिषेक करते श्रावक।

परमात्मा के स्पर्श से द्रव्य बनता पवित्र महाअभिषेक का महत्व बताते हुए साध्वी सौम्यप्रभा व सौम्यदर्शना ने कहा कि परमात्मा के स्पर्श से प्रत्येक द्रव्य पवित्र बना जाता है, जिसके स्पर्श मात्र से परमात्मा की कृपा की अनुभूति होती है। जगत का कल्याण करना हो तो वाणी काम आती है। सांसारिक जीवन में सफलता की प्राप्ति पुण्य से होती है और साधु जीवन में सफलता की प्राप्ति पुरुषार्थ से होती है।

केकड़ी: शक्रस्तव महाअभिषेक के बाद महाआरती करते श्रद्धालु।

ये बने लाभार्थी शक्रस्तव महा​अभिषेक का लाभ शांतिलाल, विकास कुमार, विनीत कुमार चौरड़िया परिवार ने प्राप्त किया। महाअभिषेक के बाद स्वामी वात्सल्य का आयोजन हुआ, जिसका लाभ राजेन्द्र कुमार, सुरेन्द्र कुमार, दीपक कुमार, गौरव कुमार धूपिया परिवार ने प्राप्त किया। महाअभिषेक के बाद 108 दीपक से परमात्मा की महाआरती की गई। इस मौके पर केकड़ी सहित अन्यत्र स्थानों से आए श्रद्धालु मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES