Tuesday, September 16, 2025
Homeसमाजपर्यावरण संरक्षण की पहल, केकड़ी माहेश्वरी महिला संगठन ने पोकी नाडी बालाजी...

पर्यावरण संरक्षण की पहल, केकड़ी माहेश्वरी महिला संगठन ने पोकी नाडी बालाजी मंदिर में किया वृक्षारोपण

केकड़ी, 20 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाते हुए केकड़ी शहर माहेश्वरी महिला संगठन ने रविवार को पोकी नाडी बालाजी मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। अध्यक्ष कोमल राठी ने पेड़ों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेड़ हमारे जीवन के आधार है। पर्यावरण के लिए पेड़ों का होना अति आवश्यक है, अन्यथा जीवन की कल्पना असंभव है। इस दौरान मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 50 फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। यह कार्यक्रम न केवल पर्यावरण को हरा-भरा बनाने में मदद करेगा, बल्कि मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी स्वच्छ वातावरण और छाया प्रदान करेगा।

महिलाओं ने निभाई सक्रिय भागीदारी: वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने में माहेश्वरी महिला संगठन की कई पदाधिकारियों और सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन में अध्यक्ष कोमल राठी, सचिव अनिता राठी, संगठन मंत्री सुनीता सोमानी, उपाध्यक्ष सावित्री राठी, कोषाध्यक्ष संगीता चौधरी, परामर्शदात्री आभा बेली व मंजू चौधरी, सह सचिव अर्चना माहेश्वरी, मधु बागला, सुशीला हेड़ा, रेखा मूंदड़ा, कमला राठी, मंजू मांगधणा, अंकिता राठी, अनिता बंग, अंजू बंग, सीमा सोमाणी, इंद्रा राठी, संगीता राठी, मैना मोदी सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय रूप से सहयोग किया। सचिव अनिता राठी ने आभार जताते हुए कहा कि माहेश्वरी महिला संगठन की यह पहल समाज के अन्य वर्गों को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करेगी।

RELATED ARTICLES