Site icon Aditya News Network – Kekri News

संत निरंकारी मिशन की प्रेरक पहल: जल संरक्षण व स्वच्छता के लिए जुटे 120 सेवादार, पोकी नाडी का किया कायाकल्प

केकड़ी: अभियान के दौरान पोकी नाडी क्षेत्र में सफाई करते निरंकारी मिशन के सेवादार।

केकड़ी, 22 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): संत निरंकारी मिशन द्वारा स्वच्छ जल, स्वच्छ मनअभियान के चौथे चरण के अंतर्गत रविवार को स्थानीय जलाशय पोकी नाडीकी सघन सफाई की गई। इस अभियान का उद्देश्य जल स्रोतों का संरक्षण व पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता फैलाना रहा। अभियान की शुरुआत सामूहिक सद्गुरु प्रार्थना के साथ हुई। स्थानीय ब्रांच मुखी अशोक कुमार रंगवानी के नेतृत्व में लगभग 120 सेवादारों ने पूरे उत्साह के साथ श्रमदान किया।

केकड़ी: अभियान के दौरान पोकी नाडी क्षेत्र में सफाई करते निरंकारी मिशन के सेवादार।

भारी मात्रा में निकाला कचरा: सेवादारों ने जलाशय के भीतर व उसके आसपास के समस्त क्षेत्र से कचरा साफ किया तथा उगी हुई जंगली झाड़ियों को हटाया। सफाई अभियान के दौरान जलाशय से लगभग पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली व 10 टिप्पर कचरा निकाला गया। सेवादारों की इस तत्परता से जलाशय का स्वरूप निखर उठा। मिशन द्वारा समय-समय पर समाजोपयोगी व पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी परियोजनाओं में सक्रिय योगदान दिया जाता रहा है।

केकड़ी: अभियान के दौरान पोकी नाडी क्षेत्र में सफाई करते निरंकारी मिशन के सेवादार।

मानवता व प्रकृति के मध्य सामंजस्य: उल्लेखनीय है कि मिशन द्वारा वननेस वनअभियान के माध्यम से वृक्षारोपण व प्रोजेक्ट अमृतके माध्यम से जल संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयास मानवता व प्रकृति के मध्य संतुलन स्थापित करने की एक सशक्त व प्रेरक पहल हैं। इस दौरान स्थानीय पदाधिकारियों व सेवादारों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Exit mobile version