केकड़ी, 01 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आगामी मार्च माह में मालपुरा में आयोजित होने वाले भव्य होली फागुन मेले की तैयारियां उत्साह के साथ प्रारंभ हो गई हैं। इसी क्रम में रविवार को श्री जिन कुशल दादाबाड़ी मालपुरा में आमंत्रण पत्रिका आलेखन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूज्य साध्वी केवल प्रिया श्रीजी म.सा. एवं साध्वी जिन प्रिया श्रीजी म.सा. के पावन सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में लाभार्थी परिवार व समाज जनों ने परमात्मा को महोत्सव में पधारने का भावपूर्ण न्योता दिया। इस अवसर पर समाज के लोगों द्वारा आमंत्रण पत्रिका का विमोचन भी किया गया।
ढोल-ढमाकों के साथ निकला जुलूस: पत्रिका आलेखन कार्यक्रम से पूर्व दादाबाड़ी के मुख्यद्वार से ढोल-धमाकों के साथ एक भव्य जुलूस निकाला गया। दादाबाड़ी में दर्शन-वंदन के पश्चात समाज के प्रबुद्धजनों व गणमान्य लोगों की उपस्थिति में पत्रिका आलेखन की विधि संपन्न हुई। महोत्सव की गरिमा के अनुरूप पत्रिका आलेखन के लिए कुल 21 आसन लगाए गए। इन पर बैठकर लाभार्थी परिवार के सदस्यों व समाज के प्रमुख जनों ने पूर्ण विधि-विधान व भक्ति भाव के साथ आमंत्रण पत्रिका लिखने का पुण्य लाभ प्राप्त किया।
केकड़ी में भी दिया परमात्मा को न्योता: इस पुनीत अवसर पर लाभार्थी परिवार के लाभचन्द धूपिया, अमित धूपिया, सुमित धूपिया, अतुल धूपिया, अशोक धूपिया, विशाल धूपिया, आगम धूपिया, अव्यांश धूपिया, सागर मल सिंघवी, गौरव सिंघवी आदि उपस्थित रहे। मालपुरा मंदिर व दादाबाड़ी में आमंत्रण पत्रिका समर्पित करने के बाद लाभार्थी परिवार व समाज के लोगों ने केकड़ी में बघेरा रोड स्थित शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर व जिन कुशल सूरी दादाबाड़ी में भी आमंत्रण पत्रिका समर्पित की।
ये रहे मौजूद: इस मौके पर राजेन्द्र धूपिया, गौतम चन्द बग्गाणी, उमराव मल मेड़तवाल, भंवरलाल मेड़तवाल, निहालचन्द मेड़तवाल, नीरज लोढ़ा, खेमचन्द ताथेड़, निर्मल ताथेड़, नवीन ताथेड़, कुशल चन्द चौरड़िया, शांतिलाल चौरड़िया, विवेक धूपिया, नरेन्द्र लोढ़ा, महेन्द्र धम्माणी, धर्मीचन्द सेठी, पारसमल सोनी, विजय कोठारी, सुनील संचेती, अमित चौरड़िया, दिनेश चौरड़िया, विनित चौरड़िया, सुशील कोठारी, छोटूलाल पाड़लेचा, मांगीलाल ताथेड़, निहालचंद मेड़तवाल सहित अनेक धर्मप्रेमी बंधु उपस्थित थे।

