Site icon Aditya News Network – Kekri News

भोलेनाथ का सहस्त्रधारा से किया जलाभिषेक, भक्तों ने लगाए शिव शंकर के जयकारे

केकड़ी: श्री भाग्योदश्वर महादेव मंदिर में सहस्त्रधारा जलाभिषेक के बाद श्रृंगारित देव प्रतिमाएं।

केकड़ी, 11 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): यहां अजमेर रोड पर भाग्योदय नगर कॉलोनी स्थित श्री भाग्योदश्वर महादेव मंदिर में रविवार को भगवान भोलेनाथ का सहस्त्रधारा से जलाभिषेक किया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष ने बताया कि सावन के पवित्र मास में भगवान भाग्योदेश्वर महादेव का पंचामृत जलाभिषेक किया गया।

आरती के बाद किया प्रसाद वितरण इस दौरान पंडिताचार्य रामचरण शास्त्री के निर्देशन में विधि विधान के साथ मंत्रोच्चार व पूजा अर्चना की गई। जलाभिषेक के बाद देव प्रतिमाओं का रंग बिरंगे फूलों से मनमोहक श्रृंगार किया गया। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। इस दौरान मंदिर परिसर शिव भोले के जयकारों से गुंजायमान हो गया।

केकड़ी: श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर में जलाभिषेक करती महिलाएं।

श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर, केकड़ी अग्रवाल समाज की ओर से रविवार को श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर में सहस्त्रधारा का आयोजन किया गया। इसमे समाज के कुल 26 जोड़ों ने भाग लिया। मंत्रोच्चार एवं पूजा अर्चना के बाद शिवजी का जलाभिषेक किया गया। जलाभिषेक के बाद देव प्रतिमाओं का आकर्षक श्रृंगार किया गया। आरती के बाद सम्पूर्ण समाज की प्रसादी अग्रवाल धर्मशाला आगरा कोठी में आयोजित की गई।

ये रहे मौजूद इस मौके पर भंवर लाल फतेहपुरिया, कैलाश चंद्र गर्ग, राजेंद्र फतेहपुरिया, राजेंद्र चौकड़ीवाल, शिवप्रकाश गर्ग, दीपक गोयल, दिनेश गर्ग, दीपक सिंघल, अरुण अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, दीपक गोयल, पुनीत गर्ग, अनूप पिलानिया, अभिषेक चौकड़ीवाल, ऋषि पिलानिया, पंकज गोयल, अभिषेक अग्रवाल, अरुण गर्ग सहित समाज के कई महिला पुरुष मौजूद रहे।

Exit mobile version