Friday, March 6, 2026
Homeक्राइम न्यूजपुलिस व खनिज विभाग का संयुक्त एक्शन: बजरी से भरी 3 व...

पुलिस व खनिज विभाग का संयुक्त एक्शन: बजरी से भरी 3 व चिनाई पत्थर से भरी 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

केकड़ी: पुलिस व खनन विभाग द्वारा जब्त ट्रैक्टर व ट्रॉली।

केकड़ी, 31 दिसंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अवैध खनन व परिवहन के विरुद्ध राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत अधीक्षक खनिज अभियंता (अजमेर) जे. के. गुरुबक्षाणी व सहायक खनिज अभियंता (सावर) मनोज कुमार तंवर एवं सरवाड़ थानाधिकारी रामपाल शर्मा व सराना थानाधिकारी ममता शर्मा के निर्देशन में खनिज विभाग व पुलिस प्रशासन ने दो अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरवाड़ थाना पुलिस व खनन विभाग ने अवैध बजरी का परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा है।

जारी रहेगा अभियान: इसी प्रकार सराना थाना पुलिस व खनन विभाग ने अवैध बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा अवैध चिनाई पत्थर से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। पुलिस व खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी जब्तशुदा वाहनों के विरुद्ध एमएमडीआर एक्ट के तहत नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध खनन, परिवहन व भंडारण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा आने वाले दिनों में यह अभियान और अधिक तीव्रता से जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES