केकड़ी, 15 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री क्षत्रिय सभा एवं भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में महाराणा प्रताप जयंती (29 मई) से एक दिन पहले 28 मई को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह निर्णय गुरुवार को जगदम्बा छात्रावास में महाराणा प्रताप जयंती की तैयारियों को लेकर आयोजित श्री क्षत्रिय सभा की कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। बैठक में अध्यक्ष गोपाल सिंह कादेड़ा ने समाज के युवाओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर इस नेक कार्य में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि रक्तदान जीवनदान है और महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर यह एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

ये रहे मौजूद इस मौके पर प्रधान होनहार सिंह राठौड़, श्री राजपूत सभा जिला अध्यक्ष महेन्द्र सिंह ढोस, जसवंत सिंह डोराई, बहादुर सिंह शक्तावत, महामंत्री दशरथ सिंह भराई, शंकर सिंह गौड़, शक्ति सिंह पारा, रघुराज सिंह जूनियां, भगवत सिंह कालेडा, गोपाल सिंह बिलीया, शक्ति सिंह हरपुरा, भवानी सिंह निमोद, नाहर सिंह सावर, अमराव सिंह सोलंकी, चन्द्रवीर सिंह चौसला, गजेन्द्र सिंह जादौन, लोकेन्द्र सिंह बघेरा, भूपेंद्र सिंह कोहडा, शिवराज सिंह प्रान्हेड़ा, रविन्द्र सिंह पिपलाज, घीसू सिंह रामपाली, देवेन्द्र सिंह हरपुरा, निरंजन सिंह सापन्दा आदि मौजूद रहे।
