केकड़ी, 29 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजपूत समाज के तत्वावधान में गुरुवार को महाराणा प्रताप जयंती विविध आयोजनों के साथ मनाई गई। सुबह अजमेर रोड स्थित महाराणा प्रताप सर्किल से वाहन रैली निकाली गई। जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जगदम्बा छात्रावास पहुंच कर सम्पन्न हुई। रैली का शहरवासियों ने पुष्पवर्षा से स्वागत किया। रैली में युवक—युवतियां भगवा पताका लेकर अश्वारूढ़ थे। वाहन पर महाराणा प्रताप की आकर्षक झांकी सजाई गई। रैली में बड़ी संख्या में दोपहिया व चौपहिया वाहनों शामिल हुए। वाहन रैली के जगदम्बा छात्रावास पहुंचने के बाद महाराणा प्रताप जयंती समारोह का आयोजन किया गया।

मुख्य समारोह में ये रहे अतिथि: समारोह में सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर लाडपुरा विधायक कल्पना देवी, केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम, भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा, राजपूत सभा जयपुर के अध्यक्ष राम सिंह चंदलाई, पंचायत समिति प्रधान प्रधान होनहार सिंह राठौड़, सरवाड़ राजपूत सभा अध्यक्ष नारायण सिंह राठौड़, सावर पालिका अध्यक्ष विश्वजीत सिंह शक्तावत, राजपूत सभा जिला अध्यक्ष महेन्द्र सिंह ढोस, श्री क्षत्रिय सभा अध्यक्ष गोपाल सिंह कादेड़ा, पूर्व प्रधान भूपेन्द्र सिंह शक्तावत, सावर उपप्रधान प्रभाकरण सिंह शक्तावत, नगर परिषद सभापति कमलेश साहू सहित अन्य अतिथि मंचासीन रहे।

महाराणा प्रताप का किया गुणगान: समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप स्वाभिमान और शूरवीरता की मिसाल थे। देशभक्ति और स्वतंत्रता प्रताप के जीवन का मूल मंत्र था। नई पीढ़ी को उनके गुणों का अनुशीलन करना चाहिए। शुरुआत में अतिथियों ने महाराणा प्रताप के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन किया। समाज के स्थानीय पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं साफा बंधवा कर स्वागत किया। समारोह के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, राजकीय सेवा में चयनित समाजबंधुओं एवं खेलकूद में राज्य स्तर व राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

ये रहे मौजूद: मीडिया प्रभारी रविन्द्र सिंह पिपलाज ने बताया कि समारोह में क्षत्रिय सभा के महामंत्री दशरथ सिंह भराई, तहसील अध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौसला, कोषाध्यक्ष महेन्द्र सिंह भराई, सह कोषाध्यक्ष शिवराज सिंह प्रान्हेड़ा, बहादुर सिंह पिपलाज, भगवान सिंह निमोद, राजेन्द्र सिंह भराई, घीसू सिंह भाटी, भूपेन्द्र सिंह कोहड़ा, हितेंद्र सिंह जैतपुरा, गिरधर सिंह सुनारिया सहित केकड़ी व सरवाड़ क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए राजपूत सरदार मौजूद रहे। संचालन भंवर सिंह देवगांव ने किया।

भाजपा ने भी मनाई महाराणा प्रताप जयंती: भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रताप सर्किल पर महाराणा प्रताप की जयंती मनाई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप स्वाभिमान और शूरवीरता की मिसाल थे। आज प्रताप के आदर्शों पर चलने की महत्ती आवश्यकता है। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष रितेश जैन, उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह शक्तावत, धनराज चौधरी, महामंत्री केदार शर्मा व कैलाश चौधरी, सुरेश सेन, महेंद्र रेगर, संजय बेनीवाल, सत्यनारायण माली, राजेश मेहरचदानी, विनोद गोठवाल, दिनेश जाट, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता राठी, पार्षद कोमल राठी समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। शुरुआत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
संबंधित समाचार पढ़िए…