Friday, August 29, 2025
Homeसमाजउत्साह से मनाई महर्षि वेदव्यास की जयंती, प्रतिभाओं को नवाजा, नई कार्यकारिणी...

उत्साह से मनाई महर्षि वेदव्यास की जयंती, प्रतिभाओं को नवाजा, नई कार्यकारिणी का किया गठन

केकड़ी, 11 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): पाराशर समाज के आराध्य देव महर्षि वेदव्यास की जयंती गुरुवार को राजपुरा रोड स्थित पारीक समाज संस्था भवन में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर समाज के सदस्यों ने भक्तिभाव व उत्साह के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि वेदव्यास के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। शुभम पाराशर व राकेश पाराशर ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की। महिलाओं द्वारा प्रस्तुत किए गए भजनों से वातावरण भक्तिमय बन गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज अध्यक्ष डॉ. घनश्याम पाराशर ने की। समाज के सुरेश प्रकाश पाराशर, ओमप्रकाश पाराशर व शास्त्र विशाल पाराशर एवं सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी हरिप्रसाद दाधीच, अविनाश दुबे, महेंद्र पारीक, महेंद्र बस्सीवाल व चंद्र प्रकाश पारीक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

केकड़ी: महर्षि वेदव्यास जयंती समारोह में अतिथियों का अभिनन्दन करते समाजबंधु।

विविध कार्यक्रम और ज्ञानवर्धक गतिविधियां: इस दौरान महर्षि वेदव्यास की वंशावली से संबंधित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। बच्चों के लिए चम्मच रेस एवं महिलाओं के लिए कुर्सी रेस का आयोजन हुआ। कोषाध्यक्ष मनोज पाराशर सहित अन्य वक्ताओं ने महर्षि वेदव्यास की जीवनी के संबंध में प्रेरणादायक उद्बोधन दिए। इस दौरान छोटे बच्चों ने भी कविताओं का वाचन कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। संचालन सचिव सुदेश पाराशर ने किया। उपाध्यक्ष जामवंत राय पाराशर ने समाज बंधुओं व अतिथियों का आभार व्यक्त किया। महर्षि वेदव्यास की आरती के बाद भोग लगाकर महाप्रसादी का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के सभी वरिष्ठजन, महिलाएं, पुरुष और युवा सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यकारिणी का विस्तार: इस अवसर पर समाज की कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। जिसमे राजेंद्र पाराशर को महामंत्री, मुकेश पाराशर को प्रवक्ता, सुनील पाराशर को संगठन मंत्री, शिवप्रसाद पाराशर को विधि सलाहकार, अश्विनी पाठक को क्रीड़ा सचिव, डॉ. सुनील पाराशर को परामर्शदाता व पुरुषोत्तम पाराशर को सह सचिव बनाया गया। इसी के साथ युवा प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें गजेंद्र पाराशर को अध्यक्ष, नीरज पाराशर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दुर्गेश पाराशर को उपाध्यक्ष, दीपक पाठक को सचिव, हर्षित पाठक को सहसचिव, प्रिंस पाराशर को कोषाध्यक्ष, अर्णव पाराशर को महामंत्री व केशव पाराशर को प्रवक्ता पद की शपथ दिलाई गई।

RELATED ARTICLES