Sunday, February 15, 2026
Homeधर्म एवं संस्कृतिमहाशिवरात्रि: शिवालयों में पूजा-अर्चना व भजन संध्या सहित हुए कई धार्मिक आयोजन,...

महाशिवरात्रि: शिवालयों में पूजा-अर्चना व भजन संध्या सहित हुए कई धार्मिक आयोजन, भोले के दरबार में लगी भक्तों की कतार, माली समाज की शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

केकड़ी, 15 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर रविवार को शहर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शिव मंदिरों में पूरे दिन दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। भोले बाबा एवं शिव शंकर के जयकारों के बीच श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। लोगों ने परम्परानुसार भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं ने दुग्धाभिषेक एवं जलाभिषेक किए तथा धतूरा, पुष्प सहित अन्य सामग्री चढ़ाई। मंदिरों में विशेष सजावट व देव प्रतिमाओं का आकर्षक श्रृंगार किया गया। बीती रात विभिन्न शिवालयों में भजन संध्या एवं जागरण का आयोजन हुआ।

केकड़ी: महाशिवरात्रि के अवसर पर माली समाज की ओर से निकाली गई शोभायात्रा में सजाई गई आकर्षक झांकी।

शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब: माली (सैनी) समाज की ओर से महाशिवरात्रि पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पुरानी केकड़ी स्थित संस्था भवन से शुरू हुई। जो सूरजपोल गेट, माणक चौक, चारभुजा मंदिर, लोढ़ा चौक, खिडक़ी गेट, सदर बाजार, घण्टाघर, अजमेरी गेट, अस्पताल मार्ग, खिड़की गेट, सरसड़ी गेट, भैरू गेट होते हुए वापस संस्था भवन पहुंच कर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में महिला-पुरूष भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे। जुलूस के दौरान भगवान शिव की झांकियां सबके आकर्षण का केन्द्र रही।

RELATED ARTICLES