Site icon Aditya News Network – Kekri News

सर्वसम्मति से हुई महेंद्र सिंह ढोस की ताजपोशी, चौथी बार बने राजपूत सभा जिला अजमेर के अध्यक्ष

केकड़ी: राजपूत सभा अजमेर के चुनावों में निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष महेन्द्र सिंह ढोस।

केकड़ी, 11 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजपूत सभा जिला अजमेर के अध्यक्ष पद के लिए रविवार को चुनाव प्रक्रिया आयोजित की गई। जिसमे निवर्तमान अध्यक्ष महेंद्र सिंह ढोस को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। श्री जगदम्बा छात्रावास केकड़ी में आयोजित चुनाव प्रक्रिया में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चुनाव पर्यवेक्षक गजराज सिंह कैलाई, लोकेंद्र सिंह लोटवाड़ा व जोगेंद्र सिंह सावरदा की उपस्थिति में सुबह 11 बजे से 12 बजे तक आवेदन पत्र वितरित किए गए। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही आवेदन प्राप्त हुआ, जो निवर्तमान अध्यक्ष महेंद्र सिंह ढोस द्वारा दाखिल किया गया था। उनके प्रस्तावक बहादुर सिंह शक्तावत बने। दोपहर 12 बजे आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम समय सीमा समाप्त होने के पश्चात चुनाव पर्यवेक्षकों ने दस्तावेजों की जांच की। एकमात्र वैध आवेदन होने के कारण पर्यवेक्षकों ने सर्वसम्मति से महेंद्र सिंह ढोस को राजपूत सभा जिला अजमेर का अध्यक्ष घोषित किया।

करतल ध्वनि से किया स्वागत इस घोषणा के साथ ही उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि से उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर राजपूत सभा जयपुर की केंद्रीय कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष प्रताप सिंह राणावत, महामंत्री धीर सिंह शेखावत, संगठन मंत्री अजय सिंह पचकोडिया, कोषाध्यक्ष प्रधुम्न सिंह मूंडरू, सहमंत्री पृथ्वी सिंह कालीपहाड़ी विशेष रूप से उपस्थित थे। चौथी बार अध्यक्ष निर्वाचित होने पर महेंद्र सिंह ढोस ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और समाज की सेवा के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वे समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलेंगे और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

केकड़ी: राजपूत सभा अजमेर के चुनावों के दौरान मौजूद समाज के लोग।

ये रहे मौजूद चुनाव प्रक्रिया के दौरान पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह सावर, प्रधान होनहार सिंह, क्षत्रिय सभा अध्यक्ष गोपाल सिंह राठौड़, महामंत्री दशरथ सिंह भराई, उपप्रधान प्रभाकरण सिंह, पूर्व अध्यक्ष नरपत सिंह गुलगांव, अम्बिका चरण सिंह, मोड़ सिंह राणावत, शंकर सिंह गौड़, भगवान सिंह उनियारा, विजयराज सिंह जालिया, ब्रजराज सिंह कोहड़ा, चन्द्रवीर सिंह चौसला, शिवराज सिंह प्रान्हेड़ा, शक्ति सिंह हरपुरा, लक्ष्मण सिंह गुंदली, केसर सिंह, भंवर सिंह जसवंतपुरा, भेरु सिंह, हरी सिंह, रविन्द्र सिंह पिपलाज, भरत सिंह, महेंद्र सिंह भराई, यज्ञनारायण सिंह, विक्रम सिंह नयावास, नरेंद्र सिंह कनेई, घीसू सिंह, भगवान सिंह निमोद, ललित सिंह, दीपेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Exit mobile version