Saturday, March 7, 2026
Homeराजनीतिमहिला कांग्रेस: रिया सिंह ब्लॉक अध्यक्ष एवं मंजू बज नगर अध्यक्ष नियुक्त,...

महिला कांग्रेस: रिया सिंह ब्लॉक अध्यक्ष एवं मंजू बज नगर अध्यक्ष नियुक्त, समर्थकों ने जताई खुशी

केकड़ी, 12 जनवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह ने पूर्व मंत्री डॉ. रघु शर्मा की अनुशंसा पर रिया सिंह चौधरी को महिला कांग्रेस कमेटी केकड़ी ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त कर संगठन हित में कार्य करने के निर्देश दिए है। इसी प्रकार सारिका सिंह ने नगर पालिका केकड़ी में पार्षद मंजू बज को महिला कांग्रेस केकड़ी का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। सिंह व बज की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने खुशी जाहिर की है। समर्थकों ने डॉ. रघु शर्मा व प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन नियुक्तियों से स्थानीय स्तर पर कांग्रेस और अधिक मजबूत होगी।

विरासत में मिली है राजनीति: गौरतलब है कि नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष रिया सिंह चौधरी राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती है। वे नगरपालिका पार्षद हिंमाशू चौधरी की पत्नी तथा पूर्व पालिका उपाध्यक्ष स्व. सीताराम चौधरी व पूर्व प्रधान सीमा चौधरी की पुत्रवधु है। रिया सिंह का सिर्फ ससुराल ही नहीं, पीहर पक्ष भी राजनीति में गहरा दखल रखता है। उनकी माता मंडी चेयरमैन तथा पिता जिला परिषद सदस्य व 6 बार सरपंच रह चुके है। इसी के साथ उनके नाना व मामा भरतपुर के जिला प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे है।

RELATED ARTICLES