केकड़ी, 20 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव व पूर्व प्रधान डॉ. सीमा चौधरी को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए जालौर जिले का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह द्वारा की गई है। डॉ. सीमा चौधरी की इस नियुक्ति का मुख्य उद्देश्य जालौर जिले में संगठन को मजबूती प्रदान करना व जमीनी स्तर पर महिला कांग्रेस की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाना है।
कार्यकर्ताओं ने दी बधाई: इस नियुक्ति की सूचना मिलते ही क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी व विश्वास जताया कि उनके कुशल मार्गदर्शन में जालौर जिले में संगठन को नई दिशा व ऊर्जा प्राप्त होगी। समर्थकों का मानना है कि डॉ. चौधरी के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की पैठ और अधिक गहरी होगी तथा आगामी संगठनात्मक कार्यों में तेजी आएगी।

