Saturday, March 7, 2026
Homeशासन प्रशासनमेंटेंनेंस अलर्ट: बघेरा क्षेत्र में रविवार को चार घंटे बंद रहेगी बिजली...

मेंटेंनेंस अलर्ट: बघेरा क्षेत्र में रविवार को चार घंटे बंद रहेगी बिजली सप्लाई

केकड़ी, 26 अप्रेल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते रविवार को बघेरा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चार घण्टे विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम के कनिष्ठ अभियंता सुरेश कुमार खींची ने बताया कि रविवार को 33/11 केवी बघेरा ग्रिड पर आवश्यक कार्य किया जाएगा। इसके कारण बघेरा ग्रिड से जुड़े बघेरा, थली मोड़, कुमावतों का नयागांव, कणौंज, हरिरामपुरा, देवलिया, चौसला कॉलोनी, सूरीमाता व गंगानिवास एवं जगदम्बा फीडर, गणेश फीडर व कनकावती फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 8 बजे से 12 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।  

RELATED ARTICLES