Site icon Aditya News Network – Kekri News

मानव श्रृंखला के जरिए बनाया भारत का नक्शा, पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

केकड़ी: सुधासागर स्कूल में देश के मानचित्र पर मानव श्रृंखला बनाते हुए विद्यार्थी।

केकड़ी, 15 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सापणदा रोड़ स्थित श्री सुधासागर दिगम्बर जैन विद्या विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने बुधवार को स्कूल परिसर में मानव श्रृंखला से देश का नक्शा बनाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति एकजुट होने एवं जागरूकता के साथ गंभीर प्रयास करने का आह्वान किया। पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज व मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन से हुई। वक्ताओं ने प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन एवं पृथ्वी की हरियाली को बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने और जीव रक्षा की अपील की। उन्होंने वर्तमान समय में व्याप्त प्राकृतिक चुनौतियों का सामना करने के लिए बच्चों और युवाओं से आगे बढ़कर प्रयास करने का आह्वान किया।

उत्साह से लिया भाग कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भारतीय मानचित्र के आकार में मानव श्रृंखला बनाकर समस्त भारतीयों को प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य एस एन खण्डेलवाल, निदेशक अजय जैन, अध्यापक श्रवण कुमार साहू एवं अन्य शिक्षकों ने विशेष सहयोग किया। संस्था अध्यक्ष संजय कटारिया व सचिव आनन्द सोनी ने पर्यावरण सरंक्षण जैसे गम्भीर विषय पर जनचेतना जागृत करने के लिए शिक्षकों व विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना की और सभी जगह इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

Exit mobile version