Site icon Aditya News Network – Kekri News

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने दी जान, साल भर पहले हुई थी शादी; जांच में जुटी पुलिस

प्रतीकात्मक फोटो

केकड़ी, 18 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सदर थाना क्षेत्र के प्रान्हेड़ा गांव में बुधवार को एक 26 वर्षीय विवाहिता ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रान्हेड़ा निवासी मूमल कंवर (26) पत्नी भानु प्रताप सिंह ने अज्ञात कारणों के चलते अपने कमरे में फांसी लगा ली। जब परिजनों ने महिला को फंदे से लटका देखा, तो तुरंत उसे नीचे उतारा व सदर थाना पुलिस को इस संबंध में सूचित किया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची व स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस की कार्यवाही: पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर राजकीय जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। बताया जाता है कि मृतका का विवाह करीब एक वर्ष पूर्व ही हुआ था। फिलहाल आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। सदर थाना पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है व परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version