Site icon Aditya News Network – Kekri News

सनातन धर्मप्रेमियों की बैठक संपन्न: पुष्कर में बागेश्वर धाम के संत धीरेन्द्र शास्त्री की हनुमान कथा व केकड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर सौंपी जिम्मेदारियां

केकड़ी: बैठक में मौजूद सर्वसमाज के प्रतिनिधि।

केकड़ी, 26 जनवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): तीर्थ नगरी पुष्कर में आयोजित होने वाली बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र शास्त्री की भव्य हनुमान कथा व आगामी 8 फरवरी को केकड़ी में आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर सोमवार को श्री मिश्रीलाल दुबे (एमएलडी) स्कूल में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पुष्कर से आए आयोजन समिति के सदस्यों ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। समिति के अनिल पाराशर, जितेंद्र शर्मा, नेहरू पंडित व अरुण पाराशर ने 23 से 25 फरवरी तक पुष्कर में होने जा रही बागेश्वर धाम की हनुमान कथा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर आयोजन समिति के प्रमुख सदस्यों अनिल पाराशर, अरुण बाबू पाराशर, राघव शर्मा, जितेंद्र शर्मा, अजय पाराशर, नेहरू पंडित व अक्षय आचार्य का स्वागत व सम्मान किया गया।

बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का किया आह्वान: इसके साथ ही 8 फरवरी को केकड़ी में आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन की सफलता को लेकर भी कार्ययोजना साझा की गई। वक्ताओं ने समाज के सभी वर्गों से इन दोनों धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने व सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में सहयोग करने का आह्वान किया। इस मौके पर डॉ. अविनाश दुबे, हरि प्रसाद शर्मा, चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, खेमराज शर्मा, सुभाष भाल, सुदेश पाराशर, दशरथ साहू, निलेश नामा, नरेंद्र भाटी, पुखराज तोषनीवाल, राकेश पाराशर, मुरारी अग्रवाल, आनंद सोमानी, यशवंत बैली, बंशीलाल जांगिड, महेंद्र चौहान, महेंद्र माली, प्रेमप्रकाश सैनी व मनोज वर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।

Exit mobile version