Homeसमाजमहाराणा प्रताप जयंती की तैयारियों व छात्रावास संचालन को लेकर बैठक, सत्र...

महाराणा प्रताप जयंती की तैयारियों व छात्रावास संचालन को लेकर बैठक, सत्र 2026-27 से शुरू होगा राजपूत बोर्डिंग हाउस

केकड़ी, 03 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजपूत बोर्डिंग हाउस संस्थान एवं श्री क्षत्रिय सभा संस्थान की संयुक्त बैठक में आगामी कार्यक्रमों व शैक्षणिक सुविधाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में आगामी 17 जून 2026 को महाराणा प्रताप जयंती समारोहपूर्वक मनाने का संकल्प लिया गया। इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए अतिथियों के आमंत्रण व अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। संस्थान द्वारा सत्र 2026-27 से छात्रावास के पुनः संचालन पर सहमति बनी है। इसके तहत अजमेर जिले के राजपूत समाज के पात्र छात्रों को निःशुल्क आवास सुविधा प्रदान की जाएगी। छात्रावास में कक्षा 9 व उससे ऊपर की कक्षाओं के छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवेदन पत्र 15 अप्रैल 2026 से छात्रावास वार्डन से प्राप्त किए जा सकते हैं। कम से कम 20 छात्र होने पर ही छात्रावास का सुचारू संचालन शुरू होगा। बैठक में घीसू सिंह भाटी को छात्रावास वार्डन व महाराणा कुम्भा पुस्तकालय के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई।

गणमान्य जनों का सम्मान: बैठक के दौरान राजपूत बोर्डिंग हाउस के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह शक्तावत व श्री क्षत्रिय सभा संस्थान के अध्यक्ष अम्बिकाचरण सिंह का साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समाज के अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे, जिनमें गोपाल सिंह कादेड़ा, नरपत सिंह गुलगांव, शंकर सिंह गौड़, मोड़ सिंह राणावत, बहादुर सिंह पिपलाज, दशरथ सिंह भराई, शैलेन्द्र सिंह पिपलाज, भवानी सिंह निमोद, महेन्द्र सिंह ढोस, दशरथ सिंह पिपलाज, भगवान सिंह निमोद, रविन्द्र सिंह पिपलाज, धनराज सिंह प्रान्हेड़ा, दिग्विजय सिंह कन्नौज, रविन्द्र सिंह गुलगांव, लोकेंद्र सिंह बघेरा, भूपेन्द्र सिंह सापुन्दा, नरेन्द्र सिंह कनई, निरंजन सिंह सापून्दा, गजराज सिंह आमलदा व शंकर सिंह निमोद शामिल थे।

RELATED ARTICLES