Site icon Aditya News Network – Kekri News

खनन विभाग की टीम ने पकड़ा अवैध खनन; जेसीबी मशीन जब्त कर पुलिस को सौंपी

केकड़ी: खनन विभाग द्वारा जब्त की गई जेसीबी मशीन।

केकड़ी, 18 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खनन विभाग की टीम ने मुर्रम के अवैध खनन के मामले में एक जेसीबी मशीन जब्त की है। विभाग की कार्रवाई के बाद अवैध खननकर्ताओं में हड़कंप मच गया है। खनन विभाग के अभियंता मनोज तंवर ने बताया कि सूचना के आधार पर बाजटा के समीप दबिश दी गई। इस दौरान खनिज कार्यदेशक कौशल शर्मा व महेन्द्र कुमावत एवं बॉर्डर होमगार्ड की संयुक्त टीम ने मौके पर अवैध रूप से मुर्रम का खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन को रंगे हाथों पकड़ा।

पुलिस को सुपुर्द की गई मशीन: मौके पर वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के पश्चात विभाग ने अवैध खनन में प्रयुक्त जेसीबी मशीन को जब्त कर लिया। इस कार्रवाई के बाद मशीन को सावर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध खनन की गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए इस प्रकार की निगरानी व कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Exit mobile version