केकड़ी, 12 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अखिल भारतीय अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी की अनुशंसा पर राजस्थान प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के अध्यक्ष एम. डी. चोपदार ने निवर्तमान पार्षद एडवोकेट आसिफ हुसैन को संगठन में प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया है। आसिफ हुसैन की इस नियुक्ति पर समर्थकों ने खुशी का इजहार किया है। समर्थकों का मानना है कि इस नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी व अल्पसंख्यक समुदाय की समस्याओं को प्रदेश स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा। अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए आसिफ हुसैन ने कहा कि वे संगठन की मजबूती व अल्पसंख्यकों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वे पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरेंगे।
अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व ने आसिफ हुसैन पर जताया भरोसा, सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

केकड़ी: आसिफ हुसैन (फाइल फोटो)
