Wednesday, July 2, 2025
Homeसामाजिकनौ लाख रुपए की लागत से बने पक्षीघर का विधायक शत्रुघ्न गौतम...

नौ लाख रुपए की लागत से बने पक्षीघर का विधायक शत्रुघ्न गौतम ने किया लोकार्पण, बोले-मूक पक्षियों की सेवा सबसे बड़ा धर्म

केकड़ी, 22 जुलाई जनवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): यहां देवगांव गेट बाहर स्थित मोक्ष धाम में भामाशाह के सहयोग से पक्षियों के लिए आठ मंजिला पक्षीघर का निर्माण किया गया है। सोमवार को विधायक शत्रुघ्न गौतम ने फीता काटकर एवं शिलालेख का अनावरण कर पक्षीघर का लोकार्पण किया। शुरुआत में पक्षीघर निर्माण के अर्थ सहयोगी एवं भामाशाह राजेन्द्र धूपिया, मनोज लोढ़ा, दीपक धूपिया, गौरव धूपिया आदि ने मुख्य अतिथि शत्रुघ्न गौतम का माल्यार्पण एवं दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनन्दन किया।

केकड़ीः देवगांव गेट बाहर स्थित मोक्षधाम परिसर में बने पक्षीघर का लोकार्पण करते विधायक शत्रुघ्न गौतम।

पुण्य लाभ की होती प्राप्ति कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गौतम ने कहा कि सनातन संस्कृति के अनुसार पशु-पक्षियों की सेवा से मनुष्य के जीवन में आने वाली कई परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। पशु-पक्षियों की सेवा से एक ओर जहां हम प्रभु की भक्ति के कृपा पात्र बनते है, वहीं हमें अच्छे स्वास्थ्य के साथ पुण्य लाभ की भी प्राप्ति होती है। मूक पक्षियों की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। इस दौरान उन्होंने मुक्ति धाम के विकास के लिए विधायक कोष से 21 लाख रुपए देने की घोषणा की।

ये रहे मौजूद इस मौके पर पक्षीघर निर्माण के प्रेरक नीरज लोढ़ा, संत निरंकारी मिशन के अशोक रंगवानी, प्रेम जेठवानी, उदय शिवानी, मोक्षधाम समिति के चेतन भगतानी, सामाजिक कार्यकर्ता गजानन्द गेरोटिया, गोपी चौधरी, गौतम सिंह बग्गानी, जितेन्द्र सिंह सिंघवी, अशोक लोढ़ा, सुरेश लोढ़ा, दिनेश लोढ़ा, अमित लोढ़ा, सुमित लोढ़ा सहित कई जने मौजूद रहे।

केकड़ीः देवगांव गेट बाहर स्थित मोक्षधाम परिसर में बनाया गया पक्षीघर।

कैसा दिखता है पक्षीघर पक्षियों का यह आशियाना दिखने में बड़ा खूबसूरत लगता है। इसके निर्माण में लगभग 9 लाख रुपए की लागत आई है। पक्षीघर में रोजाना शाम होते ही पक्षी निवास करने लगते हैं। करीब 70 फीट उंचे पक्षीघर में परिंदों के लिए कुल 448 घर तैयार किए गए हैं। प्रत्येक घर में पक्षी का एक जोड़ा एवं उनके बच्चे रह सकेंगे। प्रत्येक मंजिल में सात मंजिल बनाई गई है तथा एक मंजिल में कुल 8 घर तैयार किए गए हैं। सभी घर में दो गेट बनाए गए हैं। यह पक्षीघर देखने में किसी बहुमंजिला इमारत जैसा नजर आता है।

केकड़ीः देवगांव गेट बाहर स्थित मोक्षधाम परिसर में पौधारोपण करते विधायक शत्रुघ्न गौतम।

मोक्षधाम परिसर में लगाए पौधे पक्षीघर का लोकार्पण करने के बाद विधायक शत्रुघ्न गौतम ने मोक्षधाम परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। इस मौके पर गौतम ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधारोपण जरूरी है। इसी के सा​थ इसकी सुरक्षा का जिम्मा भी उठाना होगा, तभी पर्यावरण संतुलन कायम रह सकेगा। उन्होंने कहा कि समय रहते चेतना जरूरी है। प्रकृति असंतुलन तेज गति से बढ़ रहा है। हरे भरे जंगलों की जगह सीमेंट कंकरीट के जंगलों ने ले ली है।

 

RELATED ARTICLES