केकड़ी, 01 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): विधायक शत्रुघ्न गौतम ने रविवार को बढ़ते कदम गोशाला संस्थान की आय-व्यय की विवरणिका का विमोचन किया। इस मौके पर उन्होंने संस्थान की आजीवन सदस्यता भी ग्रहण की। नगर परिषद स्थित विधायक जन सुनवाई केंद्र में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गौतम ने सनातन धर्म में गौ माता के सर्वोच्च स्थान को रेखांकित किया। उन्होंने बढ़ते कदम गोशाला संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हमारी सरकार भारतीय गोवंश को बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। गौशालाओं के निर्माण और उनके उत्थान के लिए सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। इस दौरान संस्थान अध्यक्ष अशोक पारीक, व्यवस्था प्रमुख आनन्दीराम सोमाणी व निरंजन तोषनीवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने विधायक गौतम को संस्थान की गतिविधियों से अवगत कराया।

ये रहे मौजूद: इस मौके पर अशोक शर्मा, अनिल राठी, अमित गर्ग, सुशील कर्णावट, दशरथ चौधरी, मुकेश नुहाल, यज्ञ नारायण सिंह शक्तावत, विष्णु साहू, अविनाश दुबे, अशोक मंगल, राजेंद्र बियानी, रतिराम राव, रामनिवास छीपा, राकेश तोषनीवाल, पंकज होतचंदानी सहित कई सदस्य मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी महेन्द्र प्रधान ने बताया कि विवरणिका में वर्ष 2024-25 के आय-व्यय का सम्पूर्ण ब्यौरा, संस्थान की गतिविधियों की जानकारी, संस्थान से जुड़े आजीवन सदस्यों की सूची मय फोन नम्बर, दानदाताओं का विवरण एवं गौवंश की संख्या इत्यादि की जानकारी दी गई है।
