केकड़ी, 22 दिसंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अजमेर रोड स्थित एम.एल.डी. इंटरनेशनल एकेडमी में सोमवार को तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक उत्सव स्पोर्ट्स एंड कल्चरल फेस्ट 2025 की शानदार शुरुआत हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीबीईओ गोपीलाल कीर, संस्थान सचिव चंद्रप्रकाश दुबे, डायरेक्टर प्रतिभा दुबे, प्रधानाचार्या संगीता कुमावत व डॉ. रामलाल वर्मा ने दीप प्रज्वलन कर किया। समारोह के दौरान छात्राओं ने दंड संचालन के जरिए नारी शक्ति, अनुशासन व साहस का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं ताली योगा के माध्यम से मानसिक एकाग्रता व शारीरिक संतुलन का प्रभावशाली संदेश दिया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित भारत दर्शन प्रदर्शनी में विभिन्न राज्यों की कला व संस्कृति को जीवंत कर विविधता में एकता का संदेश दिया गया।
खेलों से बढ़ता है आत्मविश्वास: मुख्य अतिथि सीबीईओ गोपीलाल कीर ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अनुशासन व नेतृत्व क्षमता विकसित करने का माध्यम है। संस्थान सचिव चंद्रप्रकाश दुबे ने खेलों को सर्वांगीण विकास के लिए अनिवार्य बताया। कार्यक्रम का संचालन प्रगति जोशी व तृप्ती नामा ने किया। प्रधानाचार्या संगीता कुमावत ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मीडिया प्रभारी की भूमिका रामराज कुम्हार एवं वर्षा खंगारोत ने निभाई। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
ये रहे परिणाम: उत्सव के पहले दिन आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में नन्हे विजेताओं ने परचम लहराया। टनल रेस में कुनाल सिंह राठौड़ ने प्रथम, विष्णु प्रिया ने द्वितीय व वंदित यादव ने तृतीय, कलेक्ट द बॉल्स में अहमद खान ने प्रथम, विराज चौधरी ने द्वितीय व समृद्धि पारीक ने तृतीय, बैलेंसिंग द बॉल्स में कनक जोधा ने प्रथम, दिव्यांश सिंह ने द्वितीय व कल्पना कंवर ने तृतीय एवं बैलेंसिंग द कोन में जीविका चौधरी ने प्रथम, कृष्णा चौधरी ने द्वितीय व लक्की मीणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

