Friday, March 13, 2026
Homeसमाजहर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी मां कर्मा देवी जयंती, भव्य जुलूस व...

हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी मां कर्मा देवी जयंती, भव्य जुलूस व सामूहिक प्रीतिभोज का होगा आयोजन

केकड़ी, 12 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): मां कर्मा देवी समिति की बैठक गुरुवार को राजपूरा रोड स्थित भूरा धाम में आयोजित की गई। जिसमें आगामी 16 मार्च को मां कर्मा जयंती महोत्सव को बड़े स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में जयंती कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर समाजबंधुओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई। मां कर्मा देवी समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश मंगलूंडिया ने बताया कि 16 मार्च को सुबह तीनबत्ती चौराहा स्थित श्री सीताराम जी (तेलियान मंदिर) से भव्य जुलूस रवाना होगा। यह जुलूस सदर बाजार, घंटा घर, खिड़की गेट व बस स्टैंड होते हुए पुनः तेलियान मंदिर पहुंचकर संपन्न होगा। जयंती के उपलक्ष्य में उसी दिन सायं 5 बजे राजपूरा रोड स्थित भूरा धाम में सामूहिक प्रीतिभोज का आयोजन रखा गया है।

इन्होंने रखे विचार: बैठक में उपस्थित समाजबंधुओं ने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित व सफल बनाने हेतु अपने विचार रखे, जिन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस अवसर पर मां कर्मा देवी समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश मंगलूंडिया, गजानंद गेरोटिया, रामस्वरूप जेतवाल, मोहन बाथरा, गोपाल लाल मंगलूंडिया, डॉ. विष्णु कुमार बलरेवा, नंदकिशोर बनवाल, शंकरलाल जेतवाल, घीसालाल बनवाल, महावीरप्रसाद अगवाल, राजेंद्र कुमार अगवाल, बाबूलाल पंडियार, बजरंग पंडियार, शम्भूलाल अगवाल, रामकिशन अगवाल, मदन लाल मंगलूडिया व निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष कमलेश साहू सहित समिति के पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES