Site icon Aditya News Network – Kekri News

श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाई मां कर्मा जयंती, जयकारों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत

केकड़ी: माता कर्मा देवी की जयंती मनाते तेली समाज के लोग।

केकड़ी, 16 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): मां कर्मा देवी समिति के तत्वावधान में साहू समाज की आराध्य देवी, भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी की जयंती हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के तहत शोभायात्रा का शुभारंभ सुबह तीनबत्ती चौराहा स्थित सीताराम (तेलियान) मंदिर से हुआ। बैंड-बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों अजमेरी गेट, सदर बाजार, घंटाघर व खिड़की गेट, बस स्टैंड होते हुए पुनः तेलियान मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान 270 महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर नाचते-गाते हुए चल रही थी।

केकड़ी: माता कर्मा देवी की जयंती पर निकाले गए जुलूस में शामिल पुरूष।

बोलियों के माध्यम से मिला पुण्य लाभ: शोभायात्रा के दौरान जगन्नाथ रथ पर सवार होने का सौभाग्य रामस्वरूप जेतवाल ने अधिकतम बोली लगाकर प्राप्त किया। वहीं घोड़ियों पर बैठने का अवसर मोहन लाल बाथरा व नोरत मल साहू (पारा वाले) को मिला। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर जलपान, मिल्क रोज, फल व जूस वितरण कर सेवा कार्य किया गया। शाम को भूराधाम राजपुरा रोड पर समस्त समाज बंधुओं के लिए सपरिवार स्नेह भोज का आयोजन किया गया।

केकड़ी: माता कर्मा देवी की जयंती पर निकाले गए जुलूस में शामिल महिलाएं।

ये रहे मौजूद: इस आयोजन में कमेटी अध्यक्ष ओम प्रकाश मंगलूंड़िया, गजानंद गेरोटिया, शंकर लाल जेतवाल, बजरंग लाल पंडियार, बनवारी बाथरा, विनोद दिया, गोपाल लाल मंगलूंड़िया, डॉ. विष्णु कुमार बलरेवा, कन्हैया लाल जेतवाल, घीसा लाल बनवाल, बाबू लाल पंडियार, कन्हैया लाल मंगलूंड़िया, कमलेश साहू, नन्द किशोर बनवाल, राजेंद्र कुमार अगवाल, महावीर प्रसाद अगवाल, नाथू लाल आसरवा, बजरंग पंडियार, धनराज ढाकरिया, रामदेव नैनावा समेत समाज के कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।

Exit mobile version