Site icon Aditya News Network – Kekri News

श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर में नंद उत्सव की धूम, अग्रवाल महिला मंडल ने प्रस्तुत किए भजन

केकड़ी: नंद उत्सव के दौरान भजन प्रस्तुत करती महिलाएं।

केकड़ी, 17 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर में रविवार को अग्रवाल महिला मंडल के तत्वावधान में नंद उत्सव का पर्व उत्साह व धूमधाम के साथ मनाया गया। उत्सव की शुरुआत अग्रवाल महिला मंडल द्वारा प्रस्तुत किए गए मनमोहक भजनों से हुई। मंडल की सभी सदस्यों ने कृष्ण भजनों पर झूम-झूम कर नृत्य किया, जिससे पूरे मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल छा गया।

आरती के बाद बांटा प्रसाद: कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण माखन-मटकी फोड़ प्रतियोगिता रही, जिसमें युवाओं व बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन ने जन्माष्टमी के पारंपरिक उल्लास को और भी बढ़ा दिया। नंद उत्सव के बाद भगवान लक्ष्मीनाथ व लड्डू गोपाल की आरती की गई। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।

केकड़ी: अग्रवाल महिला मंडल की नवनिर्वाचित पदाधिकारी।

नवीन कार्यकारिणी का किया गठन: कार्यक्रम के बाद अग्रवाल महिला मंडल की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। जिसमे रीटा चौकड़ीवाल को अध्यक्ष, गायत्री बंसल को सचिव एवं राधा गोयल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। उपस्थित महिलाओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रीटा चौकड़ीवाल ने मंडल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की प्रतिबद्धता जताई।

Exit mobile version