Homeशिक्षाराष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक: सदस्यता महाअभियान व सामाजिक समरसता पर की...

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक: सदस्यता महाअभियान व सामाजिक समरसता पर की चर्चा, प्रतियोगी परीक्षाओं में ड्यूटी व छुट्टियां कम करने पर जताया विरोध

केकड़ी, 06 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (ABRSM) विद्यालय शिक्षा खंड की बैठक पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित की गई। खंड अध्यक्ष मोजेन्द्र सिंह राव की अध्यक्षता व खंड प्रवासी कार्यकर्ता प्रभा पंचोली के मुख्य आतिथ्य में हुई इस बैठक में संगठन विस्तार व आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। खंड प्रवासी कार्यकर्ता प्रभा पंचोली ने बताया कि प्रदेश के निर्देशानुसार 15 से 25 अप्रैल तक विशेष सदस्यता महाअभियान चलाया जाएगा, जिसमें शत-प्रतिशत सदस्यता का लक्ष्य रखा गया है। खंड मंत्री संजय वैष्णव ने जानकारी दी कि आगामी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, सामाजिक समरसता दिवस व सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया है।

संगठनात्मक विस्तार व मांगों पर चर्चा: खंड अध्यक्ष मोजेन्द्र सिंह राव ने बताया कि संगठन का व्यापक विस्तार करते हुए इसे अखिल भारतीय स्वरूप दिया गया है, जिससे वर्तमान में 45 जिलों व 10,192 संकुलों में संगठन सक्रिय है। बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर भी मुखरता से चर्चा की गई, जिसमें मुख्य रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं में शिक्षकों की ड्यूटी लगाने का विरोध करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया गया। साथ ही शिविरा पंचांग में ग्रीष्मकालीन अवकाश कम किए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया गया।

गरिमामयी उपस्थिति: बैठक में संरक्षक बिरदीचंद वैष्णव व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेश शर्मा ने संगठन की विचारधारा व शिक्षक हितों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान पूर्व संभाग संगठन मंत्री सुरेश चौहान, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र स्वर्णकार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामबाबू सोनी, उपाध्यक्ष भागचंद लखारा, सोनू कुमावत, क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र सुजेडिया, पृथ्वीराज सिंह राठौड़, चन्द्रकान्त कुमावत, श्याम लाल पचौरी, रामनिवास कुमावत, राधेश्याम लोहार सहित 22 संकुलों के संयोजक, सह-संयोजक व महिला संयोजकों की सक्रिय भागीदारी रही। अंत में खंड मंत्री संजय वैष्णव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES