Sunday, March 15, 2026
Homeशिक्षानवभारत साक्षरता कार्यक्रम: पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने दिखाया भारी उत्साह; 87...

नवभारत साक्षरता कार्यक्रम: पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने दिखाया भारी उत्साह; 87 केंद्रों पर 1784 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

केकड़ी, 15 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): साक्षरता अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत रविवार को ब्लॉक के 87 परीक्षा केंद्रों पर नवभारत साक्षरता परीक्षा का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ना-लिखना सिखाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना व समाज के विकास में उनकी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करना है। ब्लॉक कार्डिनेटर भंवरलाल जांगिड़ ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए 114 वीक्षकों की नियुक्ति की गई थी। इस परीक्षा में कुल 1784 परीक्षार्थियों ने भाग लिया, जिनमें 477 पुरुष व 1312 महिला लर्नर्स शामिल रहे। विशेष रूप से महिलाओं की इतनी बड़ी संख्या में भागीदारी इस अभियान की एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

कंट्रोल रूम से हुई निगरानी: आयोजन की सुगमता व पारदर्शिता के लिए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया था। ब्लॉक स्तर पर नोडल प्रभारी गोपीलाल कीर व सहायक नोडल प्रभारी विष्णु शर्मा के निर्देशन में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। कंट्रोल रूम में रजनीश शर्मा, गौरव पुरोहित, मैना कुमारी जांगिड़, पंकज कुमार माली व सांचित शर्मा ने मुस्तैदी से अपनी सेवाएं दी।

RELATED ARTICLES