Site icon Aditya News Network – Kekri News

दीपावली पर्व की दस्तक के साथ आवश्यक रखरखाव का दौर शुरु, मंगलवार को चार घण्टे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति

प्रतीकात्मक फोटो

केकड़ी, 7 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): दीपावली पर्व की दस्तक के साथ ही अजमेर विद्युत वितरण निगम ने आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य शुरु कर दिया है। मेंटेनेंस के चलते मंगलवार को केकड़ी शहर के विभिन्न इलाकों में चार घण्टे ​बिजली सप्लाई बंद रहेगी। सहायक अभियंता मुकेश मीणा ने बताया कि मंगलवार को 11केवी उद्योग फीडर पर आवश्यक कार्य किए जाएंगे।

ये इलाके होंगे प्रभावित रखरखाव के चलते मास्टर कॉलोनी, संतोष नगर, कृष्णा विहार, रघु कॉलोनी, सुख शांति नगर, गोपालपुरा, कल्याण कॉलोनी, शास्त्री नगर, जगदीश कॉलोनी, हरिओम कॉलोनी, प्रकाश कॉलोनी, माणक नगर, जोशी कॉलोनी, न्यू कृष्णा नगर, वृंदावन नगर, विवेक नगर, गोकुल नगर, कृष्णा नगर, पार्श्वनाथ कॉलोनी, प्रशासनिक कॉलोनी, अशोक नगर, शिव कॉलोनी, रतन नगर, पीएचईडी पंप हाउस, स्वास्तिक हॉस्पिटल, अजमेर रोड आदि इलाकों में सुबह 7 बजे से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

Exit mobile version