Monday, January 19, 2026
Homeसमाजभेरूजी महाराज मंदिर समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन, शंकरलाल को सौंपी...

भेरूजी महाराज मंदिर समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन, शंकरलाल को सौंपी गई अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

केकड़ी, 19 जनवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): मनोहरपुरा स्थित श्री भेरूजी महाराज मंदिर समिति की कार्यकारिणी के चुनाव रविवार को रमेशचंद्र व केकड़ी नगर पालिका अध्यक्ष कमलेश कुमार साहू के निर्देशन में संपन्न हुए। सर्वसम्मति से हुए इस चुनाव में शंकरलाल मंगलूंडिया को अध्यक्ष चुना गया। बैठक की शुरूआत में कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल तेली ने सत्र 2025-2026 का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। संरक्षक ओमप्रकाश मंगलूंड़िया ने नवीन कार्यकारिणी को बधाई दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष का समाज बंधुओं ने साफा बंधाकर स्वागत किया।

केकड़ी: श्री भेरूजी महाराज मंदिर समिति की बैठक में मौजूद समाजबंधु।

ये बने पदाधिकारी: नवीन कार्यकारिणी में मोहनलाल को उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश व गोपाललाल को संरक्षक, कन्हैयालाल को कोषाध्यक्ष, राजू को सह-कोषाध्यक्ष, रमेशचंद्र को मंत्री, भेरूलाल को सचिव, शंकरलाल को सह-सचिव, विष्णु कुमार को मीडिया प्रभारी, कृष्ण मुरारी, मदनलाल व किशन लाल को संगठन मंत्री, बद्रीलाल मनोहरपुरा को सलाहकार, धर्मेंद्र कुमार को सेवा पूजा प्रभारी एवं कुलदीप साहू व बद्री लाल को सदस्य नियुक्त किया गया।

मंदिर विकास के लिए पारित हुए कई प्रस्ताव: बैठक में मंदिर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए, जिनमें मंदिर में नवीन गेट व घंटा लगवाना, बिजली फिटिंग कार्य, रंग-रोगन व पुताई कार्य तथा दानपात्र पेटी लगाना मुख्य रूप से शामिल है। नवनियुक्त अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए मंदिर के कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने का भरोसा दिलाया।

RELATED ARTICLES