Site icon Aditya News Network – Kekri News

अखिल भारतीय विजयवर्गीय (वैश्य) महासभा स्थानीय सभा केकड़ी की नवीन कार्यकारिणी गठित, राजेन्द्र नायकवाल बने अध्यक्ष

केकड़ी: अखिल भारतीय विजयवर्गीय (वैश्य) महासभा स्थानीय सभा केकड़ी की बैठक में मौजूद समाजबंधु।

केकड़ी, 25 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अखिल भारतीय विजयवर्गीय (वैश्य) महासभा स्थानीय सभा केकड़ी की नवीन कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमे राजेन्द्र कुमार नायकवाल (सरसड़ी वाले) को अध्यक्ष, राजेश सेढाणी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सीताराम मूणिया व रामबाबू सागरिया को उपाध्यक्ष, जगदीश मूणियां, राधेश्याम बोरा, काशीराम पाटोदिया, हरिशंकर पाटोदिया, बृजमोहन ढोसीवाल, रामजस चौधरी व निहालचन्द पाटोदिया को संरक्षक एवं चन्द्रप्रकाश चौधरी, आशाराम मूणियां, रामनरेश चौधरी व रामअवतार पाटोदिया को परामर्शदाता बनाया गया है।

कार्यकारिणी में ये भी हुए शामिल इसी प्रकार अनुराधा परवा पत्नी श्याम परवा को महिला संयोजिका, शशि बोरा पत्नी मनीष बोरा को महिला सह संयोजिका, मुकेश चौधरी को संगठन मंत्री, अनिल परवा को सह संगठन मंत्री, दीपक नाराणीवाल को मंत्री, लोकेश शास्त्री को वरिष्ठ सह मंत्री, राजेन्द्र पाटोदिया व अंकित देवगांव को सह मंत्री, राकेश पाटोदिया को कोषाध्यक्ष, तुलसीराम पाटोदिया को सह कोषाध्यक्ष, विनोद परवा व मुकेश मूणियां को मी​डिया प्रभारी/प्रचार मंत्री एवं रोहित चौधरी व रवि मूणियां को युवा संयोजक बनाया गया है।

ये बने सदस्य इसी प्रकार राजेन्द्र डोसीवाल, महावीर फारकिया, सर्वेश बोरा, श्याम सुन्दर हिंगोनिया, श्यामसुन्दर पाटोदिया (मंडी वाले), रमेश शास्त्री, भागचन्द परवा, गिरधर गोपाल चौधरी, महावीर नायकवाल, महेश चौधरी, राजेश खूंटेटा, धर्मचन्द पाटोदिया, राजेश नायकी, भागचन्द टोकरवासा, अविनाश परवा, गोपाल सेढाणी, रामावतार सहारा वाले, राजेश खुवाल, महावीर पाटोदिया, रामकल्याण चौधरी, कैलाश पाटोदिया, कमल बोरा, सूर्यप्रकाश चौधरी, रामनरेश बोरा, कैलाश खुवाल व राजेन्द्र पाटोदिया को सदस्य बनाया गया है।

Exit mobile version