केकड़ी, 02 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने शुक्रवार देर रात अपनी 30 सदस्यीय नई कार्यकारिणी घोषित कर दी। कार्यकारिणी में उन्होंने 10 को प्रदेश उपाध्यक्ष, 5 को प्रदेश महामंत्री, 13 को प्रदेश मंत्री, एक को प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं एक को सह कोषाध्यक्ष बनाया है। जोशी ने अपनी कार्यकारिणी में केकड़ी को प्रतिनिधित्व देते हुए युवा नेता मिथिलेश गौतम को अहम जिम्मेदारी दी है। गौतम को कार्यकारिणी में प्रदेश मंत्री बनाया गया है। मिथिलेश गौतम को प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर उनके समर्थकों ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए खुशी का इजहार किया है।
