Site icon Aditya News Network – Kekri News

एबीवीपी के प्रांत अभ्यास वर्ग में नवीन दायित्वों की हुई घोषणा, बैरवा को फिर से बनाया जिला प्रमुख, व्यास बने जिला संयोजक

बनवारी लाल बैरवा व अभिलेख व्यास (फाइल फोटो)

केकड़ी, 22 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चित्तौड़ प्रान्त के तत्वावधान में 19 से 22 जून तक बिजयनगर में प्रांत अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश भर के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वर्ग के दौरान वैचारिक सत्र, संगठनात्मक योजनाएं, कार्यशैली और आगामी शैक्षणिक सत्र में छात्र हितों के लिए आंदोलनात्मक रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान एबीवीपी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री देवदत्त जोशी, उत्तर पश्चिम क्षेत्रीय संगठन मंत्री अश्वनी शर्मा, पूर्वी क्षेत्र संगठन मंत्री अपागु शेखर, प्रान्त अध्यक्ष डॉ घनश्याम शर्मा, प्रांत संगठन मंत्री वीरेंद्र शेखावत, प्रान्त मंत्री जितेंद्र लोधा आदि ने विभिन्न सत्रों के माध्यम से एबीवीपी की विकास यात्रा, सैद्धान्तिक भूमिका, आयाम कार्य गतिविधि, सक्रियता व परिसर स्वरूप, आचार पद्धति एवं परम्पराओं से परिचय करवाया।

वैचारिक रूप से समृद्ध बनते है कार्यकर्ता: राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री देवदत्त जोशी ने कहा की अभ्यास वर्ग कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से समृद्ध करने एवं आगामी चुनौतियों के लिए तैयार करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। अभ्यास वर्ग के समापन के अवसर पर नवीन दायित्वों की घोषणा की गई। जिसमे केकड़ी निवासी बनवारी लाल बैरवा को पुन: अजमेर जिला प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई। इसी प्रकार सरवाड़ निवासी अभिलेख व्यास को जिला संयोजक बनाया गया। पुन: जिला प्रमुख नियुक्त होने पर बैरवा ने कहा कि छात्र हितों को सर्वोपरि रखते हुए शिक्षा व राष्ट्र निर्माण के कार्यों को नई ऊंचाइयों पर ले जाना उनका पहला लक्ष्य है। वे छात्रों की आवाज बनकर शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने और युवा शक्ति को राष्ट्रहित में एकजुट करने के लिए काम करने का प्रयास करेंगे।

Exit mobile version