Monday, December 22, 2025
Homeधर्म एवं संस्कृतिमेहरूकला में 1 फरवरी से नौ दिवसीय लक्ष्मीनृसिंह महायज्ञ, महंत हरिदास महाराज...

मेहरूकला में 1 फरवरी से नौ दिवसीय लक्ष्मीनृसिंह महायज्ञ, महंत हरिदास महाराज के मार्गदर्शन में होगा भव्य आयोजन, देश के प्रमुख संतों का मिलेगा सानिध्य

केकड़ी, 15 दिसंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी क्षेत्र के मेहरूकला स्थित श्री नृसिंह द्वारा मंदिर में 1 फरवरी से 9 फरवरी 2026 तक श्री लक्ष्मीनृसिंह महायज्ञ महोत्सव, संत समागम, नृसिंहप्रह्लाद भव्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह महा उत्सव महंत हरिदास महाराज के मार्गदर्शन में आयोजित होगा, जिसकी तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। आयोजन में गोरखनाथ पीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन भी प्रस्तावित है, जिसके लिए उन्हें आमंत्रण भेजा गया है। इसके साथ ही देश के विभिन्न प्रांतों से संत-महंतों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। आयोजन को लेकर महंत हरिदास महाराज ने केकड़ी स्थित श्री चारभुजा नाथ की व्यास पीठ के कथा व्यास पंडित मुरलीधर दाधीच से भेंट कर उन्हें आमंत्रण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर प्रख्यात कवि बुद्धि प्रकाश दाधीच, कवि कमलेश शर्मा, रवि प्रकाश व्यास, महावीर वैष्णव, भानु प्रताप सिंह एवं कथा वाचक हरि महाराज भी मौजूद रहे। इस अवसर पर महंत हरिदास महाराज ने आयोजन के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि यह आयोजन क्षेत्र में होने जा रहा एक भव्यतम अनुष्ठान है।

संत महात्माओं का मिलेगा सानिध्य: इस महायज्ञ में अयोध्या, वृंदावन, काशी, द्वारका, गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, हिमाचल, इंदौर, जयपुर, कोटा सहित अनेक धार्मिक स्थलों से प्रतिष्ठित संत-महापुरुषों का पावन सान्निध्य प्राप्त होगा। मुख्य संतों में महंत ईश्वर दास महाराज, राजकुमार दास महाराज, मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास महाराज, शंकराचार्य स्वामी प्रज्ञानंद सरस्वती, अनिरुद्ध आचार्य महाराज (वृंदावन), बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, कौशल किशोर दास महाराज, प्रेमदास महाराज, रामसेवक दास महाराज, विष्णु दास महाराज, नंदकिशोर दास महाराज आदि शामिल है। कार्यक्रम विवरण:1 फरवरी 2026: सुबह 7:15 बजे भव्य कलश यात्रा, दोपहर 3:15 बजे अरणी मंथन द्वारा अग्नि प्रवेश, शाम 6:30 बजे श्रीधाम वृंदावन द्वारा रासलीला महोत्सव। 2 फरवरी 2026: श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ। 2 फरवरी से 9 फरवरी 2026: प्रतिदिन सुबह 7:15 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक श्री लक्ष्मीनृसिंह महायज्ञ। 9 फरवरी 2026: पूर्णाहुति एवं भंडारा। महायज्ञ के दौरान श्रीमद्भागवत कथा का रसपूर्ण वाचन महंत रामदास महाराज द्वारा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES