Sunday, August 17, 2025
Homeसामाजिकनिरंकारी मिशन: वननेस वन अभियान का पांचवां चरण सम्पन्न, नर्सिंग संस्थान में...

निरंकारी मिशन: वननेस वन अभियान का पांचवां चरण सम्पन्न, नर्सिंग संस्थान में लगाए फल व छायादार पौधे

केकड़ी, 17 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन की ओर से आयोजित वननेस वन अभियान के पांचवें चरण में रविवार को नायकी के समीप स्थित राजकीय मॉडल नर्सिंग कॉलेज में विभिन्न प्रजातियों के 100 पौधे लगाए गए। इस मौके पर संस्था प्रधान सुरेन्द्र बडोला ने विशेष सहयोग किया। केकड़ी ब्रांच मुखी अशोक कुमार रंगवानी ने बताया कि अभियान के दौरान संत निरंकारी मिशन के सेवादारों ने जामुन, सहजन, अशोका, हा​रसिंगार, नीम, बील, आंवला, शहतूत, कचनार, पिलखान, कदम, लेसुड़ा, मीठा नीम सहित विभिन्न प्रजाति के 100 पौधे लगाए।

80 सदस्यों ने निभाई भागीदारी: मीडिया सहायक रामचन्द टहलानी ने बताया कि शुरुआत में सद्गुरू प्रार्थना की गई। अभियान में केकड़ी, गुलगांव व टांकावास सेवादल व फाउंडेशन के लगभग 80 सदस्यों ने अपनी भागीदारी निभाई। संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिन्दर सुखीजा ने बताया कि ‘वननेस वन’ अभियान केवल हरियाली फैलाने की पहल नहीं है, बल्कि यह प्रकृति से जुड़ाव, मानवीय उत्तरदायित्व और सह-अस्तित्व की भावना को सुदृढ़ करने का एक समर्पित प्रयास है।

RELATED ARTICLES