Site icon Aditya News Network – Kekri News

निरकांरी मिशन का 78वां अन्तरराष्ट्रीय संत समागम 31 अक्टूबर से, तैयारियां शुरू

केकड़ी: गन्नौर एवं समालखां के मध्य होने वाले निरंकारी संत समागम की तैयारियों के दौरान सेवाएं देते सेवादार।

केकड़ी, 10 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): संत निरंकारी मिशन का 78वां अन्तरराष्ट्रीय संत समागम 31 अक्टूबर 2025 से 3 नवम्बर 2025 तक गन्नौर-समालखां के मध्य जीटी रोड स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर आयोजित होगा। केकड़ी ब्रांच प्रमुख अशोक रंगवानी ने बताया कि ‘आत्ममंथन’ विषय पर आयोजित इस वर्ष के संत समागम की तैयारियों की सेवा में मिशन के हजारों सेवादार सेवाएं दे रहे है। इसी कड़ी में केकड़ी के सेवादार भी सेवा देने के लिए समागम स्थल पर जाएंगे। मीडिया सहायक रामचन्द टहलानी ने बताया कि इस समागम में केकड़ी क्षेत्र के सैंकड़ों श्रद्धालुओं सहित देश विदेश के लाखों श्रद्धालु भाग लेंगे। इस दौरान भाईचारा, प्यार, नम्रता, सहनशीलता, अमन-चैन जैसे विषयों पर व्याख्यान होंगे।

Exit mobile version